क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला के अथमलगोला प्रखंड के राम नगर करारी पंचायत स्थित एनएच 31 से ग्राम दौलतपुर के पासवान टोला तक पक्की सड़क नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाई होती है, यदि हां तो सरकार एनएच 31 से दौलतपुर ग्राम के पासवान टोला तक पक्की सड़क का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?