क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि नालंदा जिला के इस्लामपुर प्रखण्ड के इस्लामपुर-राजगीर एस0एच0 पथ में खुदागंज बाजार एक घनी आबादी वाला बाजार है जहॉ प्रतिदिन घंटों जाम लगा रहता है जिससे उस पथ से राजगीर जाने-आने वाले पर्यटक सहित आम लोग बहुत परेशान हुआ करते है, यदि हॉ, तो सरकार खुदागंज बाजार के बाहर से कबतक वाई-पास का निर्माण कराना चाहती है, नहीं, तो क्यों ?