क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला अन्तर्गत प्रखंण्ड बाजपटृी के ग्राम- मधुरापुर वार्ड नं0-13 पानी टंकी से सेरहा टोला की ओर जाने वाली सड़क में नासी (नाला) पर कोई पुल नहीं है जिसके कारण आमजनों को आवागमन में काफी कठिनाई होती है लोगों को पुल नहीं होने से गाँव से निकलना कठिन हो जाता है , यदि हॉ तो सरकार सेरहा टोला के निकट नासी पर कब तक पुल निर्माण कराने का विचार रखती है, यदि हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?