Back to Legislative Questions Repository
Q.No 952Starred Question Listed

सड़क एवं पुल निर्माण।

श्री विजय कुमार (169) (शेखपुरा ) ग्रामीण कार्य 12 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिलान्तर्गत अरियरी प्रखंड के शेखपुरा-सुमका पथ से महुएत महादलित टोला तक सड़क का निर्माण कार्य एवं शेखपुरा प्रखंड के कैथवाँ पंचायत के ग्राम पैगम्बरपुर एवं मनियण्डा के बीच में कोड़ीहारी नदी पर पुल का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त महादलित टोला में कच्ची सड़क एवं वर्णित स्थान पर पुल नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाई होती है फलस्वरूप बरसात के समय में कच्ची सड़क पर रास्ता अवरूद्ध होने एवं पुल के अभाव में बरसात के समय जान जोखिम में डालकर आवागमन किया करते है जिससे कठिनाई होती है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार जनहित में वर्णित कच्ची सड़क को पक्कीकरण एवं उक्त स्थान पर पुल का निर्माण कराने का विचार रखती है,  नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
12 मार्च, 2025
Member
श्री विजय कुमार (169) (शेखपुरा )
Department
ग्रामीण कार्य
Ministry
ग्रामीण कार्य
MLA Profile
Vijay Kumar (169)
Vijay Kumar (169)
First-Time Elected
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Sheikhpura - Sheikhpura (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
05 Jun 1978