क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिला के सदर प्रखंड के जानकीनगर , कटरिय तथा तारापुर दियारा पंचायत के चिंकादह में लगभग 8 महीना तक जल जमाव की स्थिति रहती है, जिसके कारण सैकडों एकड जमीन पानी में डूबा रहता है जिससे किसान अपने खेतों का उपयोग नहीं कर पाते हैं, यदि हाँ, तो सरकार चिकदह स्थित नहर का कबतक सफाई कर किसानों को जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों नही?