क्या मंत्री,स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि बिहार सरकार द्वारा AYUSH चिकित्सकों की बहाली की गई है परंतु अधिकांश प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उनकी चिकित्सा पद्धति (आयुर्वेद/होम्योपैथी/यूनानी) के अनुरूप आवश्यक दवाएँ एवं उपचार सुविधाएँ उपलब्ध नहीं कराई गई हैं जिससे वे प्रभावी रूप मे मरीजों का ईलाज नहीं कर पा रहे है,यदि हाँ तो सरकार उक्त सभी अस्पतालो मे AYUSH पद्धति के अनुरूप दवाएँ एवं उपचार सुविधा उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यो ?