क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिला अंतर्गत गौसियां सारण मुख्य बांध् से निकलने वाली छाड़ी नदी है जो इस क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई का मूल साधन थी तथा छाड़ी नदी मांझा-बरौली होते हुए आगे तक जाती है गाद से भर गयी है और कहीं-कहीं अतिक्रमण कर ली गयी है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त छाड़ी नदी की सफाई एवं अतिक्रमण मुक्त कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?