क्या मंत्राी, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत इस्माईलपुर प्रखंड के परवत्ता से जोठ गोविन्द तक ग्रामीण कार्य विभाग के लगभग 15 कि0मी0 लम्बी सड़क उस क्षेत्र के भारी वाहनों के आवागमन का एक महत्वपूर्ण पथ है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सड़क की विशिष्ट भारी वाहनों के उपयुक्त नहीं है ;3. यदि उपरोक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त वर्णित सड़क को पथ निर्माण विभाग के अधीनस्थ करते हुए चौड़ीकरण/मजबूतीकरण एवं उन्नयन का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?