क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिलांतर्गत गोगरी प्रखंड के रामपुर गांव से भूरिया, कटघरा, आश्रम टोला जाने वाली मार्ग पर भूरिया के पास ध्वस्त पुलिया का निर्माण 2018 में हुआ तथा 2019 में पुल बह गया;क्या यह बात सही है कि पुल निर्माण नहीं होने से अबतक दर्जनों मौत हो चुकी है; तथा पुल का तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति दो साल पूर्व होने के पश्चात भी निविदा कि प्रकिया आरंभ नहीं हुआ है;क्या यह बात सही है कि बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा पथ निर्माण विभाग को ,दिनांक 23/08/2024 परियोजना कार्य के लिए 15,03,72,000.00 (पंद्रह करोड़ तीन लाख बहत्तर हजार) का प्राक्कलन बनाकर प्रशासनिक अनुमोदन हेतु भेजा गया है,यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है , तो क्या सरकार पुल निर्माण कार्य आरंभ करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?