क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तर्गत गुरूआ प्रखंड के भरौन्घा चंडीस्थान रोड में कोयल नहर पर बना पुल 3 वर्षों से टूट चुका है जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया है,2. क्या यह बात सही है कि इस सड़क का उपयोग ग्रामीणों को जी०टी० रोड तथा अन्य कार्य हेतु शेरघाटी अनुमंडल कार्यालय जाने हेतु 5 पंचायतों के ग्रामीणों द्वारा किया जाता है,3 क्या यह बात सही है कि उक्त पुल का निर्माण हेतु संबंधित विभाग द्वारा निविदा पूर्ण कर संवेदक द्वारा कार्य प्रारंभ किया गया था परंतु जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्य बंद रखा दिया गया है जो 1 वर्ष से लंबित है,4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार संबंधित दोषी अधिकारी कार्रवाई करते हुये उक्त पुल का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?