क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे-1. क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तर्गत प्रखण्ड बांकेबाज़ार के अम्बाखार में अमझर नदी में बांध का निर्माण नहीं करने एवं नहर के जीर्णोधार नहीं करने से प्रखण्ड बांकेबाज़ार एवं शेरघाटी प्रखण्ड के चार-पांच पंचायतों में सिंचाई कार्य में किसानों को परेशानी होती है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त स्थान पर बांध एवं नहर का जीर्णोधार कराने का विचार करती है, नहीं, तो क्यों ?