क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि गया जिला के ईमामगंज प्रखंड के गुरीया एवं चुआंवार गांव एवं बांकेबाजार प्रखंड के फुलवरीया से नावाडीह गांव के बीच मोरहर नदी पर पुल का निर्माण नहीं होने से आमजनों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्थानों पर पुल का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?