क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि एस0 एच0 - 69 सड़क में गया जिला के डुमरिया प्रखंड के रजकैल नदी एवं ईमामगंज प्रखंड के गंगटी नदी पर पुरानी पुल 3.75 मीटरचौड़ी पूर्व से निर्मित है, जबकि सड़क 12 मीटर चौड़ी है;2. क्या यह बात सही है कि सड़क की अपेक्षा पुल की चौड़ाई कम रहने से आवागमन में कठिनाई होती है, और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त स्थानों पर सड़क के समतुल्य चौड़ी पुल निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?