क्या मंत्राी, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला का प्रखंण्ड ईमामगंज के ग्राम प्राणचक के निकट बुद्ध पहाड़ी पर भगवान बुद्ध का पौराणिक एवं ऐतिहासिक प्रतिमा है जहाँ पूजा एवं दर्शन के लिए प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं2. क्या यह बात सही है कि उक्त भगवान बुद्ध के स्थल तक आवागमन के लिए पहुँच पथ एवं यात्राी विश्राम गृह नहीं रहने के कारण श्रद्धालुओं को काफी असुविधा होती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कबतक उक्त स्थल को पर्यटक स्थल घोषित कर पहुँच पथ एवं यात्राी विश्राम गृह निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?