क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि केवटी प्रखंड के कोठिया पंचायत एवं सिंघवाड़ा प्रखण्ड के टेक्टार को जोड़ने वाली सड़क में अभी तक बागमती नदी के उपर पुल का निर्माण नहीं किया गया है इस पुल का निर्माण नहीं होने से लोगों को एक प्रखण्ड से दुसरे प्रखण्ड जाने में अपनी जान जोखिम में डाल कर चचरी पुल से पार करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार स्थानीय एवं आम नागरिकों का आवागमन को सुलभ बनाने हेतु उक्त नदी के ऊपर उच्च स्तरीय पुल कबतक बनाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?