क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिलान्तर्गत घाटकुसुम्भा प्रखंड के भदौंसी पंचायत के ग्राम-रजौली को पचनाहट्टी मुशहरी टोला सम्पर्क पथ तक कच्ची सड़क है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त वर्णित सड़क कच्ची रहने के कारण उक्त टोला के बच्चों को 4-5 कि०मी० की दूरी तय कर शिक्षा ग्रहण करने हेतु अन्य विद्यालयों में खेतों में पगडंडी के सहारे जाना पड़ता है जिससे कठिनाई होती है ;3. क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्ता द्वारा अपने पत्रांक-236/2024, दिनांक-16.09.2024 को विभागीय मंत्री को पत्र देने के बावजूद भी अभीतक कार्रवाई नहीं की गई है ;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त वर्णित सड़क का निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यो?