क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि -1.क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिलान्तर्गत हवेली खड़गपुर झील से मणि नदी में रिसाव होने वाले पानी से खण्डविहारी वियर, बागेश्वरी गांव तथा गौरा गांव के नजदीक बने वियर से सिंचाई होती है;2.क्या यह बात सही है कि मणि नदी में गाद जमा होने के कारण नदी में पानी कम रहने से सिंचाई व्यवस्था बाधित हो रही है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार उक्त मणि नदी के गाद की सफाई कर सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं, तो क्यों ?