क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग , यह बतलाने का कृपा करेंगे कि - 1. क्या यह बात सही है कि अरवल शहर से गुजरने वाली 139 सड़क पर ट्रैफिक दबाब ज्यादा रहने से हमेशा सड़क जाम रहता है और अरवल शहर पार करने में घंटो समय लगता है ;2. क्या यह बात सही है कि एन.एच.139 सड़क का डिवाइडर नहीं रहने से सड़क जाम व दुर्घटनाएं भी काफी होती है ;3. यदि उपरोक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार अरवल में बाइपास एवं एन.एच.139 सड़क पर डिवाइडर का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?