क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिलाअंतर्गत जलालगढ़ प्रखंड के गेहुआ पंचायत के धनाग्राम में सोढा पंचायत होते हुये सौरा नदी में से नेमाधर निकलती है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त नेमाधर में नाला में जल कुंभी, गाद सहित अन्य कचरे जमा होने के कारण 500 बीघा में जल जमाव रहती है जिसके कारण किसान खेती नहीं कर पा रहे है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त नाला की सफाई कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?