क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि सारण जिला के सोनपुर प्रखण्ड अंतर्गत गोला बाजार, दूधौला मोड़, शाहपुर दियारा बल्ली टोला, राहर दियारा हरिहरनाथ-पहलेजा घाट पथ तक सड़क सह नाला का निर्माण कार्य वर्ष 2020 में आरंभ किया गया किन्तु आज तक नाला का निर्माण कार्य संवेदक एवं अभियंताओं के शिथिलता के कारण पूर्ण नहीं हो सका है, यदि हॉ, तो सरकार नाला निर्माण कार्य सही समय पूरा नहीं कराने के कारण संवेदक एवं अभियंताओं पर कार्रवाई के साथ नाला का निर्माण कार्य पूरा कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?