क्या मंत्री, सहकारिता विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत कोढ़ा एवं फलका प्रखंड में यूरिया की भारी किल्लत होने के कारण किसानों में भारी आक्रोश है, यदि हाँ, तो सरकार इसकी जाँच कराते हुए उक्त दोनों प्रखण्डों में यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?