क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर, मधुबनी सहित 21 जिलों में किये गये शोध के अनुसार राज्य में पानी के अतिरिक्त धान, गेहूं और आलू में भी आर्सेनिक मिल रहा है, जो कैंसर के कारणों में से एक है, यदि हां तो सरकार धान, गेहूं, और आलू की पैदावार में आ रहे आर्सेनिक को दूर करने के लिए कौन सा कदम कब तक उठाने का विचार रखती है ?