क्या मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को गोकुल मिशन के तहत पशुपालन विद्यालय, डुमराव में मैत्री प्रशिक्षण वर्ष 2023 से बंद है एवं वहाँ के कर्मियों को वेतनादि का भुगतान बिना कार्य लिए किया जा रहा है, यदि हाँ तो सरकार इसकी जाँच कराकर दोषी पर कार्रवाई करते हुए उक्त प्रशिक्षण शुरू कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों ?