क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि वर्ष 2021 में मधुबनी नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा दिया जा चुका है परंतु मधुबनी शर के विस्तारीकरण हेतु ग्रेटर मधुबनी के रूप में विकसित किये जाने हेतु कोई दीर्घकालीन मास्टर प्लान तैयार नहीं किया गया है, जिसके कारण नगर क्षेत्र का विस्तार नहीं हो पा रहा है, यदि हां, तो सरकार कबतक मधुबनी नगर निगम के चारो तरफ सटे क्षेत्र को ग्रेटर मधुबनी के रूप में विकसित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?