क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत घोघरडीहा प्रखंड के परसा दक्षिणी पंचायत के रतनसारा गॉव के मो0 तनुर्की, मो0 लखिया, मो0 दक्षिण इनार एवं भवनराय कुओं तथा स्कूल पोखर का अबतक जीर्णोद्धार नहीं होने से स्थानीय जनता तथा मवेशियों को पेयजल की काफी कठिनाई हो रही है; यदि हाँ, तो सरकार मुख्यमंत्री नल जल योजना के अंतर्गत ग्रामीण लोगों को शुद्ध पेयजल हेतु उपर्युक्त कुओं एवं तालाब का जीर्णोद्वार कब तक कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?