क्या मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलांतर्गत रहिका प्रखंड के भच्छी पंचायत के भौआडा में बुनकरों की संख्या राज्य में सर्वाधिक है परंतु वहां बच्चियों के लिये अलग से कोई स्कूल नहीं रहने के कारण बच्चियां पढ़ नहीं पाती है,2. क्या यह बात सही है कि उपर्युक्त भौआड़ा के मूसानगर में बच्चियों की शिक्षा के लिये बुनकर बालिका विद्यालय स्थापित किये जाने की मांग प्रश्नकर्ता द्वारा पिछले पांच वर्ष से की जा रही है परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार भौआड़ा के मूसानगर में बुनकर बालिका विद्यालय स्थापित करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?