क्या मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सुपौल जिला अन्तर्गत पिपरा एवं किशनपुर प्रखण्ड मुख्यालय में सदभावना मंड़प नही है;2. क्या यह बात सही है कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा सद्भावना मंड़प का निर्माण करवाया जाता है;3. क्या यह बात सही है कि अल्पसंख्यक वर्ग के लोग शादी विवाह सहित सामाजिक , आर्थिक और शैक्षणिक गतिविध्यिों आदि के लिए इसका उपयोग कर सकते है, साथ ही इसका उपयोग सरकरी आयोजनों में भी किया जा सकता है;4. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मकहैं, तो, सरकार उक्त प्रखण्ड मुख्यालयों में सदभावना मंडप कबतक बनाने का विचार रखती है, नही, तो क्यों?