क्या मंत्री, उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला में मकई की फसल बहुतायत में होती है लेकिन फुड प्रोसेसिंग के अभाव में किसानों को फसल की उचित कीमत नहीं मिल पाती है, यदि हाँ, तो क्या सरकार कटिहार जिला के मनिहारी प्रखण्ड में फुड प्रोसेसिंग उद्योग खोलने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?