क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि सहरसा जिला अंतर्गत हटिया गाछी शिवपुरी ढाला एवं पोलिटेकनिक काॅलेज के पास रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) नहीं होने के कारण शहर में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त स्थलों पर रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) बनवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?