क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि अरवल जिला के करपी प्रखंड अन्तर्गत एक भी सरकारी स्नातक महाविद्यालय नहीं है; जिससे गरीब छात्र-छत्राओं को पठन-पाठन में असुविधा होती है; यदि हाँ, तो सरकार करपी प्रखंड मुख्यालय में एक सरकारी स्नातक महाविद्यालय का स्थापना कब तक कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?