क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें कि :-1.क्या यह बात सही है कि बेगुसराय जिला के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (डी०पी०ओ० आई०सी०डी०एस०) के विरूद्ध निदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के पत्रांक-1022, दिनांक-05.09.2024 द्वारा सी०डी०/ पेन ड्राइव रक्षित ओडियो की जाँच करायी गयी है;2. क्या यह बात सही है कि समाज कल्याण विभाग,बिहार सरकार के पत्रांक-171 दिनांक-09.01.2025 द्वारा जाँच में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बेगुसराय एवं अन्य को दोषी ठहराया गया है, परन्तु आज तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक उक्त पदाधिकारी एवं अन्य पर जॉच रिपोर्ट के आलोक में कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?