क्या मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- क्या यह बात सही है कि बांका जिलान्तर्गत रजौन प्रखंड के पुनसिया-इंग्लिश सेड के अजीत नगर पहाड पर वन विभाग की जमीन में पेड़ों की कटाई कर पाँच से छः छोटे-छोटे होटलों एवं दुकानों का निर्माण अवैध तरीके से किया गया है; यदि हाँ, तो सरकार पेडों की कटाई कर अवैध दुकान लगाने वाले व्यक्तियों पर कब तक कार्रवाई करते हुए वन विभाग की जमीन को खाली कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?