क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिला के घाटकुसुम्भा प्रखंड के भदौंसी पंचायत अन्तर्गत धोबिया कोण से डीहकुसुम्भा सीमान तक एवं खीलहा कोण से पनशाला रोड तक बांध का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है जिसके कारण कृषक समय पर खेती नहीं कर पाते है जिससे हजारों एकड़ में लगी फसल पानी के अत्यधिक बहाव के कारण बर्बाद हो जाती है;2. क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्ता सदस्य द्वारा अपने पत्रांक-100/2024, दिनांक-27.08.2024 को विभागीय मंत्री को पत्र देने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हुई है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त वर्णित स्थानों पर कबतक बांध का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?