क्या मंत्री , ग्रामीण कार्य विभाग , यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तर्गत प्रखंड डोभी के ग्राम पंचायत-पट्टी के पक्की सड़क मुसेहना से ग्राम-कंगाली बिगहा एवं पट्टी बंगला से ग्राम-भेलवा होते हुए नीलांजन नदी तक एवं नगर पंचायत डोभी के ग्राम केशापी सूर्यमंदिर से ग्राम कंजियार देवी मंदिर होते हुए शिव मंदिर तक सड़क निर्मित नहीं रहने से आवागमन में काफी कठिनाई उत्पन्न होती है ; यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्थानों पर सड़क का निर्माण कबतक करवाने का विचार करती है, नहीं तो क्यों ?