क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला के प्रखंड राजपुर के ग्राम राजपुर में जल जमाव के कारण इस ग्राम की आधी आबादी जलमग्न रहती है जिसके कारण ग्रामीणों को बाहर निकलने में परेशानी होती है; यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त स्थान पर नाला निर्माण कराकर जल जमाव से मुक्त कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?