क्या मंत्री, पथ निमाण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के पकड़ीदयाल प्रखंड के सिरहां पंचायत के इटवा ग्राम में बूढी गंडक नदी पर पुल के अभाव में पकड़ीदयाल अनुमंडल सहित शिवहर, सीतामढ़ी का सीधा संपर्क इस्ट वेस्ट कोरिडोर से नहीं हो पा रहा है, जिससे आम जनता को मुख्यालय आने जाने के लिए 40 से 50 किमी की दूरी तय करनी पडती है यदि हां तो सरकार ईटवा ग्राम में बूढ़ी गंडक नदी पर कब तक आरसीसी उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?