क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत नरकटियागंज अनुमंडल मुख्यालय शहर के मध्य प्रवाहित होने वाली साठी - बेलवा नहर के दोनों तरफ की बांध पर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे नहर में जल प्रवाह कम हो गई है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त नहर के दोनों तरफ की बांध पर डॉक्टर बी के चौहान के क्लीनिक से डीएभी स्कूल तक यातायात हेतु सड़क निर्माण नहीं होने से शहर वासी को आवागमन में कठिनाई होती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार उक्त साठी बेलवा - नहर के दोनेां तरफ डॉक्टर बी के चौहान क्लिनिक से डीएभी स्कूल तक कबतक सड़क निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?