क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सारण मुख्य बांध् के सुरक्षा हेतु सभी जगह विभाग द्वारा रिंग बांध का निर्माण कराया गया है;2. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिला अंतर्गत सारण मुख्य बांध की सुरक्षा हेतु देवापुर से परसौनी रामपुर तक कोई रिंग बांध नहीं है जिसके चलते प्रत्येक वर्ष मुख्य बांध पर भारी दबाव के कारण बांध टुटने का खतरा बना रहता है एवं पूर्व में देवापुर तथा बतरदेह में बांध टूट भी चूका है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार सारण मुख्य बांध देवापुर से परसौनी रामपुर तक नया रिंग बांध बनाने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं, तो क्यों ?