स्थानीय दैनिक समाचार पत्र में दिनांक-17.02.2025 के अंक में प्रकाशित ‘‘पटना-बेतिया फोरलेन के लिए धर्मिक स्थलों का बनेगा डाटा’’ शीर्षक के आलोक मेंक्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिलान्तर्गत एन0एच0-139 डब्लू को फोरलेन बनाने की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें जगदीशपुर से मनुआपुल तक सड़क के किनारे की भूमि की सफाई हेतु मंदिर/मस्जिद/श्मशान/कब्रगाह तथा पेड़ों का डाटा बेस बनाकर सफाई की जानी है, जिसका कार्य अभी प्रारंभ नहीं किया जा सका है, जिसके कारण सड़कों के किनारे तेजी से अतिक्रमण का सिलसिला जारी है; यदि हॉ, तो क्या सरकार चिन्हित स्थानों की भूमि को अविलंब नापी कराकर फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?