क्या मंत्राी, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला अंतर्गत ग्रामीण कार्य प्रमंडल पूपरी के प्रखंड बाजपटी में बेलहियां मधुबनी एमआर रोड कामेश्वर प्र0 के घर से मधुबनी नाहर तक जिसकी लंबाई 1.300 किमी एवं बनगांव नियर दिलिप चौधरी के घर से हरपुरवा टोला तक जिसकी लंबाई 1.200 किमी है यह सड़क काफी जर्जर हो चुकी है ; यदि हां तो सरकार कबतक उक्त सड़कों का पुनर्निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?