क्या मंत्री,जल संसाधन विभाग, बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिला के बरियारपुर प्रखंड के करहरिया दक्षिण पंचायत अंतर्गत खड़िया पश्चिमी गांव महाने नदी में कटाव के कारण मानिखी दास के घर से करीम सदा के घर तक ग्रामीण सड़क कटने के कगार पर है, सड़क के अंदर का मिट्टी पानी के साथ बह गया है; यदि हाँ तो सरकार कबतक महाने नदी में उक्त स्थल पर कटाव निरोधक कार्य करवा कर उक्त सड़क को कटने से बचाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?