क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि कैमूर जिलान्तर्गत मोहनियां प्रखंड के अगवरिया शिव मंदिर से साहु टोला होते हुए वउरा सकरा महादलित टोला तक कच्ची सड़क होने के कारण वर्षा के दिनो में अवागमन में आमजनों को काफी कठिनाई होती है; यदि हाँ तो सरकार उक्त पथ का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?