क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिलान्तर्गत प्रखंड-चरपोखरी के ग्राम-रेपुरा स्कूल से बनास नदी होते ग्राम कोयल तक सड़क नहीं है जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को नदी पार करके स्कूल जाने में कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार ग्राम-रेपुरा स्कूल से बनास नदी पर पुल निर्माण करते हुए ग्राम कोयल तक सड़क निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?