क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला अन्तर्गत गोह प्रखण्ड में उर्वसी कंस्ट्रक्शन के द्वारा गोह उपहरा रोड से नहर कॉलोनी तक का एवं हसपुरा प्रखण्ड के बघोई नहर से सरदवन बिगहा तक नवनिर्मित सडक का निर्माण कार्य संवेदक द्वारा मानक के अनुरूप नही किये जाने से सडक मात्र 3 माह में ही जर्जर हो गया है, जिससे आवागमन में कठिनाई हो रही है यदि हाँ तो सरकार उक्त दोनो सड़को का जांच कराकर संवेदको एवं दोषी पदाधिकारियों के विरुद्ध कबतक कारवाई कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों?