क्या मंत्री, ग्रमीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि नवादा जिला के हिसुआ प्रखंड के हदसा पंचायत अंतर्गत गोनर बिगहा गांव के सामने ढाढार नदी पर पुल नहीं होने से नदी के दोनों ओर अवस्थित ग्रामों के लोगों को यातायात सुलभ नहीं हो पाता है, यदि हां तो सरकार गोनर बिगहा गांव के सामने ढाढार नदी पर पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?