क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें कि क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिलान्तर्गत ओबरा प्रखंड के मलवा पंचायत के ग्राम चातर टोला आधार बिगहा से बहने वाली मेहदी घाट नाला मौजा मलवा में जाकर पुनपुन नदी में मिलती है परन्तु मौजा मलवा में निर्मित फाल जीर्ण - शीर्ण अवस्था में होने के कारण जल - जमाव होने से खेतों का कटाव जारी है, जिससे सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो जाता है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त फाल का जीर्णोद्वार कराने का विचार रखती है, नही , तो क्यों ?