क्या मंत्री , ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-(1) क्या यह बात सही है कि वैशाली जिलान्तर्गत पातेपुर प्रखंड के अजीजपुर चाँदे पंचायत एवं मोरवा प्रखंड के चकपहाड़ पंचायत के बीचो-बीच नून नदी नहर पर नावार्ड समस्तीपुर के द्वारा पुल का निर्माण करायी गयी है, जिसके दोनों तरफ एप्रोच सड़क नहीं बनने के कारण जनता को आवागमन में कठिनाई होती है। यदि हाँ, तो सरकार उक्त पुल का एप्रोच रोड निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो, क्यों?