क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि सारण जिला के सोनपुर प्रखण्ड अंतर्गत छुआ मिल गोला बाजार पर बेजाबाद वार्ड नं0-01 नजरमीरा पथ में स्थित स्क्रू पाईल पुल जर्जर होने के कारण प्रशासन द्वार आवागमन रोक दिया गया है । जिससे आस-पास के इलाकों के लोगों को हाट-बाजार, थाना, प्रखण्ड एवं अनुमंडल मुख्यालय आदि स्थानों पर आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, यदि हॉ तो क्या सरकार उक्त वर्णित जर्जर स्क्रू पाईल पुल के समानांतर नये आर.सी.सी. पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती हैं, नहीं, तो क्यों ?