क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि सारण जिला अंतर्गत नल जल योजना में चयनित भूमिदाता को 2018 से 2024 तक अनुरक्षक बनाया गया था, जिसके मानदेय की राशी का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है, यदि हाँ तो सरकार कबतक अनुरक्षकों को मानदेय भुगतान करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?