क्या मंत्राी, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि सुपौल जिला अन्तर्गत पिपरा प्रखंड के सरहोचिया गांव के समीप गम्हरिया उप शाखा नहर पर निर्मित पुल 35 वर्ष पुराना है, जो काफी जर्जर हो चुका है, जिससे उक्त सड़क पर आवागमन में आमजन को कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक नहर पर क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?